कुर्ला एल विभाग मनपा मे विधि खाते के भ्रष्ट कायदा अधिकारी गजानन गिरी का ट्रांसफर,

एल विभाग मनपा में भेजे गए नए कायदा अधिकारी अरविंद राठोड!

क्या एल विभाग मनपा के एल-1से एल -4 तक के 16 प्रभागो मे कॉरोना काल से स्थगन आदेश प्राप्त अवैध निर्माणों को बोर्ड पर ला कर करवाएंगे तोडक कारवाई..??

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला एल/ विभाग मनपा विधि खाते मे दिनांक -5/6/2024 को नवनियुक्त कायदा अधिकारी अरविंद राठोड की नियुक्ती हुई है क्या यह अधिकारी आम जनता के विश्वास पर खरे उतर पाएंगे…?? या फिर एल विभाग मनपा के विधि विभाग मे जैसा अब तक होता आया है “अवैध निर्माणकर्ताओं व भूमाफियाओ का साथ अपना विकास” के तर्ज पर ही कार्य करते हुए अपना थैला भरेंगे…?? वैसे अब तक विधि विभाग मे आए बहुत कम ही कायदा अधिकारीयो ने ईमानदारी पूर्वक अपना कार्य किया अन्यथा वे जाते जाते दाग अवश्य ले गए हैं…अर्थात वे आम जनता के विश्वास पर खरे उतरने मे नाकाम ही साबित हुए…!! बता दें कि जब विभाग मे किसी नए कायदा अधिकारी की नियुक्ति होती है तो आम जनमानस में यह विश्वास जगता है कि ये तो जरूर ही विभाग मे अवैध निर्माणों को कोर्ट स्थगन ना मिले इस पर लगाम लगाते हुए मूल विकास पर जोर देंगे किंतु होता उसका उलट है, वह मूल विकास को दरकिनार कर अवैध विकास को बढ़ावा देने मे लग जाते हैं…जिससे विभाग का विकास तो नही होता किंतु उनका स्वयं का विकास जरूर हो जाता है…!! ऐसा ही कुछ भ्रष्ट कायदा अधिकारी गजानन गिरी का भी कार्यकाल रहा…!! इन्होने तो एल विभाग मनपा के 16 प्रभागो मे भ्र्ष्टाचार की एक मिशाल कायम कर गये है, वह अपने कार्यकाल के दौरान कोरोना काल से ही एल विभाग मनपा मे हो रहे शासकीय भुखंड के सभी अवैध नवनिर्माणो को बनावटी कागज पत्र के आधार पर स्टे कॉप्स दिलाने मे बडा सहयोग प्रदान किया है।
इन्होने सभी भूमाफियाओ ,अवैध निर्माणकर्ताओं व ठेकेदारो से मिलकर कई करोड के मनपा के महसूल को डुबा दिया है..!!

सुत्रो से ज्ञात जानकारी अनुसार हाल मे ही प्रभाग -168 के क्षेत्र महाराष्ट्र कांटा स्थित मोहम्मदी कम्पाऊंड मे भूमाफिया गुलाम मुन्ना सेठ कम्पाऊंड मे रामवर्मा सुन्नी मुस्लिम कब्रस्तान के बगल मे मोहम्मद हनिफ अजमेरी व सर्वेश्वर मंदिर के पिछे नरीमन हाऊस रहमान द्वारा करोड़ों रुपयों के राजस्व (महसूल)को डुबाते हुए कई लाख स्के. फिट मे प्रचंड गेस्ट हाऊस व गोडाऊन के अनधिकृत नवनिर्माण हुए तथा जारी भी है किंतु गजानन गिरी को इतना साहस कहां था की वे उन अवैध निर्माणों को कोर्ट ऑफ कँटेम्पट कैव्हीट दाखल कर ध्वस्त कर पाते..!! इसके पीछे मुख्य कारण जो वे अवैध निर्माणकर्ताओं भूमाफियाओ व ठेकेदारो से याराना कर बैठे थे..!!

अब देखना यह बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या नवनियुक्त कायदा अधिकारी अरविंद राठोड ईमानदारी पूर्वक जनहित मे कार्य कर कोर्ट स्थगन के आड़ मे पेंडिंग सभी अवैध नवनिर्माणो की फाईल बोर्ड पर ला कर रिप्लाय फाईल कर भूमाफियाओ का कमर तोडने का कार्य करेंगे या फिर गजानन गिरी के ही कदमों पर चल कर अपना कार्यकाल पूरा करेंगे….??
दैनिक राष्ट्र की परम्परा समाचार पत्र ऐसे ही एल विभाग मनपा मे चल रहे भ्रष्टाचार अनिमियता भ्रष्ट अधिकारियो के कार्यो की खबरो को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहेगा और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके ऐसे खबरो का लगातार चयन करता रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

4 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

6 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

6 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

8 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

8 hours ago