आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में तमाम जिला अध्यक्षों को बदलकर इनके स्थान पर नए चेहरे पेश किए गए हैँ । इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी नेआजमगढ़ जिले से कृष्णापाल एडवोकेट पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोपालपुर तथा तेज तर्रार भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ युवा नेता सूरज श्रीवास्तव को लालगंज का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, इन दोनों नेताओं के कंधे पर पार्टी ने जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत बनाने की उम्मीद् की है ।आशा व्यक्त की जा रही है कि यह दोनों नेता अपने संघर्ष के बदौलत पार्टी को आजमगढ़और लालगंज लोकसभा क्षेत्र में अच्छी पकड़ बनाएंगे और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय दिलाएंगे । जैसे ही कृष्णापाल और सूरज श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष होने की खबर आजमगढ़ शहर में पहुंची है, इनके समर्थकों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी लोग ढोल ताशा व फूल माला के साथ कार्यालय पर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…