जिला कारागार में आयोजित हुई विधिक साक्षरता शिविर
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कारागार में जिला जज महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में गुरुवार को विधिक साक्षरता शिविर संपन्न हुआ। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कानून का ज्ञान ही बचाव का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में ही लोगों को अपने विधिक अधिकारों से वंचित होना पड़ता है। उन्होंने कारागार में निरुद्ध बंदियों के समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के प्रति आश्वस्त किया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने परिवाद व एफआईआर के प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने किसी व्यक्ति के गिरफ्तारी को लेकर बनाए गए प्रावधानों को भी बताया। डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय ने न्यायालय में चलने वाले विचारण व अपील के बारे में बंदियों को जागरुक किया। असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. दानिश ने जमानत के प्रावधानों के बारे में चर्चा करते हुए विधिक अधिकारों की चर्चा किया।
इस अवसर पर डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, जेल पैरालीगल वालंटियर अमरजीत, वीरेंद्र कुमार, शैलेन्द्र यादव व अनेक बंदी आदि उपस्थित रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…
देवरिया की SDM श्रुति शर्मा साइबर ठगी की शिकार, मोबाइल हैक कर मांगे गए पैसेदेवरिया…