बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।किसान परिषद उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में किसान परिषद संगठन पदाधिकारियों ने नवागंतुक प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच से मिलकर जनपद में पर्यावरण संरक्षण के लिये अधिकाधिक संख्या में पंचवटी प्रजाति के वृक्ष के रोपण व उनके संरक्षण विषयक पर चर्चा परिचर्चा किया।
किसान परिषद प्रदेश संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट व प्रधान संगठन के प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार से आग्रह किया कि वन्य क्षेत्र का क्षेत्रफल बढ़ाया जाए और जनपद के आबोहवा व पेय जल को मानवा नुकूल बनाये रखने के लिए ज्यादा संख्या में पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के पेड़ लगाया जाए तथा उन्हें संरक्षित भी किया जाए।
किसान परिषद पदाधिकारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी से नदी झील , तालाब , पोखरों व धार्मिक स्थलों तथा शिक्षण संस्थानों के परिसर समेत खाली पड़े सार्वजनिक स्थलों पर भी पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व संरक्षण का आवाहन किया व ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार तथा संरक्षित प्रजाति के वृक्षों के हो रहे अवैध कटान पर प्रभावी ढंग से रोक लगाए जाने की मांग की,प्रतिनिधि मण्डल में पर्यावरण-विद राकेश चन्द्र श्रीवास्तव , मोहम्मद सलीम , जीत बहादुर थारू आदि लोग शामिल रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…
कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…
एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…