उत्कर्ष के 8 वर्ष मनाएगा किसान मोर्चा- पवन मिश्र

चौरी चौरा(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तरप्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के लिये भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की तैयारी बैठक, औरा-चौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा कि उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार ने सफलतम आठ वर्ष पूरे किए, इन आठ वर्षों में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर भाजपा किसान मोर्चा उत्सव के 8 वर्ष कार्यक्रम का आयोजन करेगा, जिसके अंतर्गत 28 से 30 मार्च तक गांव चलो अभियान, 01 से 03 अप्रैल तक किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिए उत्तरप्रदेश सरकार को धन्यवाद पत्र कार्यक्रम, 06 अप्रैल को सभी बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम, 07 से 09 अप्रैल घर-घर सम्पर्क अभियान, 10 से 12 अप्रैल प्रगतिशील कृषकों का सम्मान और 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती सभी बूथों पर मनाई जाएगी।
कार्यक्रम की सफलता के लिये किसान मोर्चा पदाधिकारियो को जिम्मेदारी दी गयी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भगवान यादव, मुकेश राय, अरुण मिश्र, सुमन्त चतूर्वेदी, मिथिला यादव, गौतम सिंह, बलवन्त सिंह, गुड्डू यादव, प्रमोद पाण्डेय, ओम प्रकाश चौरसिया, सुनील चतूर्वेदी,सुशील सिंह, विजय कुशवाहा, सुब्रत सिंह उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

7 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

7 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

7 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

8 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

8 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

8 hours ago