बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कृषि विभाग के द्वारा निर्धारित कृषि उत्पादन वृद्धि के लिए प्रसार कृषि निवेश तथा तकनीकी प्रबन्धन योजनान्तर्गत कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत एवं खण्ड स्तरीय गोष्टी मेला, गुरुवार को विकास खण्ड परिसर बरहज में आयोजित किया गया I जिसके मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद थे I गोष्टी कार्यक्रम में फसलों की बुआई और रख रखाव के बारे में किसानों को बताया गया I आयोजित गोष्टी को संबोधित करते हुए एसएमएस ओंकार नाथ दूबे व पूर्व एसएमएस फूलचंद निषाद ने कहा कि वैज्ञानिक व जैविक पद्धति से खेती करने पर भूमि उर्वरा होगी और किसानों को जहां अच्छी पैदावार का लाभ मिलेगा, वहीं किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी I बीटीएम अमित कुमार त्रिपाठी व गोदाम इंचार्ज राधेश्याम चौधरी ने फसलों को कीटों से बचाने, मिट्टी से जांच सहित खेती के अन्य बिन्दुओं पर किसनों को विस्तार पूर्वक बताया गया I एफपीओ के चेयरमैन जीतेन्द्र भारत सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं से किसानों को लाभान्वित होने हेतु, जागरूक किया I इस दौरान किसान सलाहकार दिग्विजय नाथ सिंह, एफपीओ के चेयरमैन ज्ञानेश्वर सिंह, एडीओ कृषि देवेश आनंद सिंह, गोदाम इंचार्ज राधेश्याम चौधरी, पूर्व बीटीएम बिजेंद्र भारती, एटीएम सन्तोष मिश्रा,अजय कुमार सिंह,तकनीकी सहायक राजेश कुमार, ललित कुमार, चन्दन कुमार, शिव संकर सहित सैकड़ों कृषक उपस्थित रहें I
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…