सरस्वती विद्या मन्दिर में खिचड़ी भोज हुआ आयोजित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के प्रांगण में आर एस एस के मंडल प्रचारक कृष्ण कुमार एवं रुपईडीहा क्षेत्र के खण्ड प्रचारक सर्वेश के सानिध्य में मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर सह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, इस अवसर पर खण्ड प्रचारक सर्वेश ने अपने उद्बोधन में मकर संक्रान्ति के पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की सूर्य जब मकर राशि में आती है तो उस दिन मकर संक्रान्ति मनाई जाती है। मकर संक्रान्ति हिन्दू धर्म का पावन पर्व माना जाता है और इस पावन पर्व पर हम सभी वर्ग के लोग एकत्रित होकर खिचड़ी खाते हैं जिससे सर्वधर्म समाज को मजबूती प्रदान होती है उन्होंने भारतीय संस्कृति पद्धति को अपनाने एवं माता-पिता को अपने बच्चों को वीरगाथाओं की कहानी सुना कर वीर शिवाजी, भगत सिंह आदि के आदर्शों के पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा देने को कहा, डॉ सनत कुमार शर्मा ने मकर संक्रान्ति के पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की यह पर्व पर खिचड़ी खाने से हमारे स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है व।शरीर के भीतर वात रोग, पित रोग आदि तमाम बीमारियों का क्षय हो जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस शहर खिचड़ी भोज में हम सभी एकत्र होकर के सर्वधर्म भाव समाज को दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर आसपास क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक वर्ग में भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपईडीहा अजय मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल रूपईडीहा अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा,बृज नरेश श्रीवास्तव,प्रबंधक दिनेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य अनुज कुमार सिंह व विद्या मंदिर के अध्यापक,अध्यापिका और बच्चे सहित पत्रकार शेर सिंह कसौधन, सिद्धनाथ गुप्ता , मनीराम शर्मा,विजय मित्तल आदि सैकड़ो लोग खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

7 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

9 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

9 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

9 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

9 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

19 hours ago