शीतलहर से ज्यादा भारत में चल रही रामलहर: आचार्य पं. धीरेंद्र शास्त्री

बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। “भारत में शीतलहर से ज्यादा राम लहर चल रही है। पूरा देश राममय हो गया है। अयोध्या में रामलला के मंदिर के उद्घाटन को लेकर लोगों में उत्साह है। जिस दिन सभी हिंदू जाति–पाति से ऊपर उठकर संगठित हो जाएंगे। उस दिन यह देश हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।”
उक्त बातें बाबा बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को बड़हलगंज कस्बे के सरयू तट पर आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा में कही।
लाखों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम चौदह वर्ष तक वन में रहे और जब वापस लौटे तो उन्होंने अपना अनंत रूप बनाया और हर अयोध्यावासी से अलग-अलग रूप में मिले। सभी अयोध्यावासियों को ऐसा लगा कि सबसे पहले भगवान उनसे ही मिले हैं।
बाबा ने कहा कि देश का शासक भगवान राम की तरह होना चाहिए। जो प्रजा का शोषक नहीं बल्कि प्रजा का पोषक बने। यह तभी संभव है। जब कोई चरित्रवान व्यक्ति बड़े पद पर जाता है, तभी देश व जनता का कल्याण होता है। यह चरित्र हम सभी को मर्यादा पुरूषोत्तम राम के चरित्र से मिल सकता है। यदि हम उनके चरित्र के अनुरूप जीवन में आचरण करें तो अधर्म से दूर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राम के ग्यारह हजार वर्षो के राज्य में न तो किसी की अल्पायु मृत्यु हुई और न ही कोई विवाहिता विधवा हुई। चोरी, आग लगने और तुफान आने की घटनाएं भी नहीं हुईं। लोगों के वचन और कर्म में कोई अंतर नहीं था और शास्त्र के अनुरूप शासन चला। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने हृदय को अयोध्या और उसमें भगवान राम की मूरत बैठा लें तो हर मनुष्य में राम राज्य आ जाएगा और इससे धीरे-धीरे समाज, राज्य और देश में भी राम राज्य आ जाएगा।
इसके पूर्व कथा का शुभारम्भ किन्नर महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंद गिरी, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, विधायक राजेश त्रिपाठी, भाजपा नेता सृंजय मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर, महेश उमर, ब्लाक प्रमुख रामआशीष राय, दिनेश पांडेय आदि ने आरती कर किया। राम कथा के आयोजक राहुल तिवारी, श्रीशदास, पूर्व विधायक विनयशंकर तिवारी, बल्ला तिवारी, संजय सोनी, अजय सोनी, डा. मनोज यादव, डा. संगम मिश्र, मुरारीलाल सोनी, शेखर चंद सर्राफ, रतनप्रकाश दुबे, धीरेंद्र तिवारी, अजीत राव, नागेंद्र शाही सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ कथा का सुनी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

36 minutes ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

45 minutes ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

3 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

3 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

3 hours ago