खेत मजदूर यूनियन ने बजट का किया विरोध

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन सलेमपुर ब्रांच के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज वर्तमान बजट का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया ।खेत मजदूर यूनियन के कारकर्ताओ ने सलेमपुर बस स्टैंड ,गांधी चौक होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर जनविरोधी बजट के विरोध में प्रदर्शन किया और इसे काला दिवस के रूप में मनाया खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओ ने तहसीलदार सलेमपुर को ज्ञापन सौंपा तथा तहसील मुख्यालय पर वर्तमान बजट के प्रतियों को जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया इस दौरान खेत मजदूर यूनियन के कार्यक्रताओ ने बजट विरोधी नारेबाजी की
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि यह बजट जनविरोधी है मैं अपनी संगठन की तरफ से इस बजट की घोर निंदा करता हूं । यह बजट बेरोजगारी और भुखमरी बढ़ाने वाला बजट है यह ग्रामीण और किशन विरोधी बजट है इसी के साथ लोगों के आजीविका पर एक खुला हमला है क्योंकि मनरेगा बजट में 33% की कमी की गई है इस साल सिर्फ 60,000 करोड़ आवंटित है जबकि पूर्व में 73000 करोड़ आवंटित था ग्रामीण भारत उच्च बजट से खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा खाद्य सब्सिडी के बजट में 31% कमी की गई है इससे भुखमरी से सामना करने वालों की स्थिति और भी खराब हो जाएगी विशेष रुप से जब देश हंगर इंडेक्स में 117 में 107 नंबर पर है सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रामनिवास यादव ने कहा 2022 तक सभी व्यक्तियों को आवास देने में भाजपा सरकार विफल रही है ऐसा लगता है कि बजट में ग्रामीण गरीबों की अपेक्षा की गई है ग्रामीण विकास के आवंटन हेतु पिछली वर्ष की अपेक्षा 181121.80 करोड़ से घटाकर 157545 करोड़ कर दिया गया है इस सभा को संबोधित करते हुए। कामरेड संजय गौड़ ने कहा उज्जवला योजना सहित पेट्रोलियम सब्सिडी के आवंटन में 75% की कमी की गई है । सरकार के द्वारा परिवहन के भाड़े में ज्यादा बढ़ोतरी की गई है तथा व्यापारियों में स्वर्ण व्यापारी सहित सभी व्यापारियों के जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है । सभा को संबोधित करते हुए कामरेड बलविंदर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों पर कर बढ़ाना चाहिए जिससे जनता को राहत दिया जा सके। सभा में कामरेड सतीश कुमार ,कामरेड रामनिवास यादव ,कामरेड सुशील यादव ,कामरेड संजय गोंड,कामरेड बलविंदर मौर्या, अलगू शास्त्री ,कामरेड तारा देवी कामरेड गंगा देवी , कामरेड राजेंद्र गुप्ता ,सुनील कुमार गौड़ ,सिकंदर कामरेड राम छठु चौहान आदि साथी उपस्थित रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

12 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

22 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

22 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago