बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाया जन जागरूकता अभियान

शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार की योजनाओं पर फोकस

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को दुदही विकास खण्ड के न्याय पंचायत कोरेया के कंपोजिट विद्यालय, गुरवलिया में समग्र शिक्षा अभियान व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अन्तर्गत, बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण जन जागरूकता अभियान तथा बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण भारत अभियान के तत्वावधान में, जन जागरुकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
लखनऊ के श्रीमंत सांई दृष्टि के शांति स्वरूप राठौड़, निशा सिंह राजपूत, उमेश गुप्ता, आशीष राजपूत, सुरेंद्र राजपूत आदि कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि, तीन वर्ष की उम्र के बच्चों को आंगनबाड़ी के बालवाटिका में नामांकन कराया जाय। डीबीटी से प्राप्त 1200 रूपये का सदुपयोग करने निपुण लक्ष्य, बालिकाओं की निश्चित शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए अभिभावकों से अपील की। स्मार्ट फोन में दीक्षा, रीड एलांग आदि विभिन्न एप डाउनलोड करने व स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से बच्चों को ‌शिक्षण सामग्री प्रदान करने को कहा । शिक्षा से संबंधित शारदा सामर्थ्य योजना, ब्रिज बुक, कार्य पुस्तिका आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कंपोजिट विद्यालय गुरवालिया के बच्चियों ने भ्रूण हत्या पर आधारित एक शानदार नाटक पेश किया, जिससे सभी दर्शको की आंखे नम हो गईं। एआरपी विनोद कुमार, नोडल शिक्षक विनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रधान जयंत शाही, सचिव संजय शाही, शिक्षकगण प्रभुनाथ सिंह, संतोष प्रसाद, एजाज अहमद, शाहिद अंसारी, भानु सिंह, उमेश यादव, ग्यासुद्दीन अंसारी, स्वतंत्र सिंह, नगीना प्रसाद, दिलीप कुमार सहित न्याय पंचायत कोरया के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

51 minutes ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

20 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

20 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

21 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

21 hours ago