खरमास माना जाता है देवताओं का विश्राम का समय – आचार्य अजय शुक्ल

16 दिसम्बर से शुरू होकर 14 जनवरी को होगा खरमास का समापन

खरमास में होता है मांगलिक व नवीन कार्य वर्जित

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। वैदिक पंचाग के अनुसार इस वर्ष खरमास 16 दिसम्बर की रात 10 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा ,इस समय सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगें, जिसे धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है, इसका समापन अंग्रेजी वर्ष 2026 में 14 जनवरी को जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगें तो होगा। इस दौरान मांगलिक व नवीन कार्य वर्जित होता है।उक्त बातें बताते हुए जयराम ब्रम्ह स्थान मंगराइच के आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि यह समय देवी देवताओं के विश्राम करने का समय होता है। विवाह, सगाई, गृह निर्माण व प्रवेश, मुण्डन, जनेऊ नया वाहन,जमीन, आभूषण व व्यापार की शुरुआत जैसे कार्य नही किये जाते हैं। आचार्य शुक्ल ने बताया कि ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह मास जब सूर्य धनु राशि में होते हैं तो उनका प्रभाव कम हो जाता है जिससे शुभ कार्य का फल कम या बाधित होता है। खरमास का समय भौतिकवादी व मांगलिक कार्यों को टालने के समय है। इस महीने में भगवान विष्णु जी व सूर्यदेव की पूजा,दान,जप,ध्यान पर केंद्रित करने का समय होता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

3 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

3 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

3 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

4 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

4 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

4 hours ago