सर सैयद अहमद खान समाज सुधार में दिए गए योगदान की वजह से सदैव जिंदा रहेंगे : सैय्यद इरशाद अहमद
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) इमामबाड़ा मुत्वल्लियान कमेटी, धरा धाम इंटरनेशनल एवं राइटर्स बाइट के संयुक्त तत्वाधान में इमामबाड़ा मुत्वल्लियान कमेटी के कैंप कार्यालय जाफरा बाजार में एक कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पाण्डेय ने कहा कि समाज सुधार एवं शिक्षा में दिए गए योगदान के लिए सदा जिंदा रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयद इरशाद अहमद ने कहा कि सर सैय्यद अहमद खान समाज सुधार में दिए गए योगदान की वजह से हमेशा जिंदा रहेंगे। कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद आकिब अंसारी ने बताया कि इस अवसर पर फरीदा बानो, वरिष्ठ कवि प्रमोद चोखानी, युवा कवि ई. मिन्नत गोरखपुरी, सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पाण्डेय, सैय्यद इरशाद अहमद, डॉक्टर एहसान अहमद, एकता उपाध्याय को सर सैयद साहित्य एवं सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर एहसान अहमद, हाजी सोहराब खान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उत्कर्ष शुक्ला रुद्र ने किया।
इस अवसर पर अंशुमान शुक्ला, गणेश गोरखपुरी, एकता उपाध्याय, ई. मिन्नत गोरखपुरी, डॉक्टर एहसान अहमद, प्रमोद चोखानी, आसिया सिद्दीकी आदि ने काव्य पाठ किया। आखिर में कार्यक्रम के सह संयोजक हाजी जलालुद्दीन कादरी नेसभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शकील शाही, शिबू खान, रितेश कुमार, मिनहाज सिद्दीकी, इमरान खान, व्यापारी नेता प्रशांत पाण्डेय, डॉ सैयद वसीम इकबाल, मकसूद अली, मोहम्मद फुरकान अंसारी आदि लोगों ने शिरकत की।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…