खलीलाबाद नौतनवा रेलवे स्टेशन पर गंदगी का लगा हुआ है अम्बार

आरपीएफ जवानों को शौच के लिए जाना पड़ता बाहर टूटी फूटी टोटियो को कराया जाए दुरुस्त

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)
रेल परामर्शदात्री समिति के राष्ट्रीय सदस्य भूपेंद्र पांडेय ने मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार को मांग पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि गोरखपुर पार्सल ऑफिस पर अनाधिकृत रूप से माल गोदाम पर बिचौलिए बैठे रहते हैं माल बुक कराने वाले लोगों को व्यापक रूप से माल भाड़ा बता कर दिग्भ्रमित कर देते हैं जिससे माल बुक कराने वाले व्यक्ति विवश होकर ट्रांसपोर्ट का सहारा लेकर माल को बाहर भेजते हैं जिससे रेल प्रशासन को बिचौलियों के वजह से प्रतिदिन लाखों का चूना लगता है । श्री पांडेय ने मंडल प्रबंधक को बताया कि खलीलाबाद नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैरक जंजर स्थिति में है जहां जवानों के जान का खतरा सदैव बना रहता है वहा जवानों को शौचालय के लिए बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है क्योंकि यहां सोच के लिए पे एंड यूज शौचालय बना हुआ है 2 वर्षों से क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ा हुआ है जिससे जवानों को मजबूरन शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है टोटियां टूटी हुई हैं प्लेटफार्म पर लोहे के बड़े-बड़े टुकड़े पड़े हुए हैं जहां आने वाले यात्रियों को चोटे लगती रहती है श्री पांडेय ने मंडल रेल प्रबंधक से कहा कि खलीलाबाद नौतनवा रेलवे स्टेशन पर बेहतर क्वालिटी का शौचालय निर्माण कराया जाए वहा गंदगी को दूर किया जाए जिससे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ सके और गोरखपुर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम पर बिचौलियों को आने से रोका जाए जिससे माल बुक कराने वाले ग्राहकों को भ्रमित ना कर सके और रेलवे से माल बुक करा कर भेज सके जिससे रेलवे की आमदनी बढ़ सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

2 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

2 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

2 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

2 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

3 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

14 hours ago