संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-328ए पर खलीलाबाद बाईपास का प्रस्ताव जिला निगरानी एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक में अनुमोदन के उपरांत राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रेषित किया गया था। जिसकी बैठक विगत 06 दिसंबर को हुई थी।
उक्त बैठक में सचिव, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृत प्रदान करते हुए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय मार्ग खंड, लोक निर्माण विभाग द्वारा मै. प्लानिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड को जनवरी माह तक डीपीआर प्रेषित करने हेतु पत्राचार किया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-328ए (नन्दौर-खलीलाबाद-धनघटा-रामनगर-न्योरी मार्ग) के अन्तर्गत जनपद मुख्यालय पर खलीलाबाद बाईपास प्रस्तावित है, जिसके निर्माण हेतु सम्भावित रूट के क्रम में प्रथम विकल्प की कुल लम्बाई 14.10 किमी है एवं यह कुल 18 ग्राम पंचायत (बालूशासन, बेलया, बंजरिया, बघौली, सुन्दरपार बजहा, चंदिया, चाचापार, सतौहा, बाराहाटा, औरंगाबाद, अतरौला, चकमद अरूल्ला, जोरवा, बानभर, उस्काखुर्द, तेनुआराय, दुघरा, चदही) से होकर जा रहा है। जिसमें कुल 63.675 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना प्रस्तावित है।
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…
होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पिछले दिनों बसंतपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…