फाजिलनगर (राष्ट्र की परम्परा)l विधानसभा क्षेत्र फाजिलनगर के दुदही नगर पंचायत के मैहरवा में शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि के भारी मतों से विजयी होनें का शंखनाद करेंगे। उक्त बातें भाजपा के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन के दृष्टि से विधानसभा फाजिलनगर को 69 सेक्टर में विभाजित किया गया है, और हर सेक्टर से बस, चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनों से पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता को उक्त रैली में ले जाए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि लम्बे अर्से से देवरिया लोकसभा क्षेत्र में काम कर रहें हैं ।
इस दौरान लोकसभा सह प्रभारी व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, विधानसभा संयोजक डा.कन्हैया शर्मा,पंकज पांडेय,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल, शेषनाथ मिश्र,श्रीनिवास राय,महेंद्र शर्मा,अंजेश भारती,विजयशंकर तिवारी,राणाप्रताप सिंह,राणाप्रताप मिश्र,दुर्गेश राय,कुलदीप उपाध्याय,डा.शुभकर शुक्ल,अभिषेक तिवारी बिट्टू,अमलेश तिवारी,दीपक गौड़,अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…