संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पति की लंबी उम्र और उनके सुखी व समृद्ध जीवन की कामना में शुक्रवार को प्रदेश भर में करवाचौथ का पर्व गहरी श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाया गया। सूर्योदय से पहले ही सुहागिनों ने व्रत की शुरुआत की और पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हुए अपने मन में पति के लिए अटूट स्नेह संजोए रखा।
शहर से गांवों तक महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में सज-धज कर पूजा की तैयारियों में व्यस्त रहीं। शाम को उन्होंने गौरी-गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर अपनी आस्था का संकल्प दोहराया।
जैसे ही चंद्रमा की चांदनी झिलमिला उठी, महिलाएं चलनी से चांद को निहारती रही, अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन के लिए मन-ही-मन प्रार्थना करती हुईं। उसके बाद आरती उतारकर व्रत खोलते समय उनके चेहरे पर संतोष और खुशी की चमक साफ झलक रही थी। इस दौरान महिलाएं एक-दूसरे को व्रत की बधाई देती और करवाचौथ की लोककथाओं में लीन रहीं।
ये भी पढ़ें –अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस: लड़कियों के अधिकारों और सशक्तिकरण की वैश्विक पुकार”
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…
अवैध वसूली बंद करने, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने व कॉल सेंटर स्थापित करने की उठाई…
22 कंपनियों ने लिया भाग, 1536 युवाओं का साक्षात्कार—नव निर्माण के नौ वर्ष कार्यक्रम के…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ को जनपद…
मऊ,(राष्ट्र की परम्परा)। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद मऊ में पर्यावरण संरक्षण और नदी…