कर्पूरी ठाकुर स्मृति रथ यात्रा का भलुअनी में हुआ भव्य स्वागत

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय नाई महासभा के राजनीतिक जनजागृति हेतु पूर्वांचल में चल रही, कर्पूरी ठाकुर स्मृति रथ यात्रा को भलुअनी पहुचने पर नाई समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया।
रथ यात्रा संचालन समिति के शैलेन्द्र नंद ने संबोधित करते हुए कहा कि, इस रथ यात्रा से नाई समाज को राजनैतिक चेतना के साथ नाई समाज को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाना ही उद्देश्य है। नाई समाज के जननायक बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करते हुए, उनके सामाजिक और राजनैतिक क्रांति को सफल बनाना ही नाई समाज का कर्तव्य है। यह रथ यात्रा जौनपुर जनपद के मडियाहू तहसील से शुरू होकर, पूर्वांचल के सभी जनपदो में स्थित अपने समाज के लोगो को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि नाई समाज के राजनैतिक हिस्सेदारी सहित विभिन्न मुद्दों से संबंधित ज्ञापन, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेज कर मांगो को पूरा कराने की अपील किया जाएगा। रथ यात्रा को अनिल शर्मा, डाँ.चंद्रशेखर शर्मा, विजय शर्मा, डाँ.नागेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा आदि ने संबोधित किया।
रथ यात्रा के गांधी चौक भलुअनी पहुँचने पर राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
इस दौरान पूर्व ग्रामप्रधान रमाकांत मद्धेशिया,ग्रामप्रधान योगेंद्र भारती, सपा नेता राजेन्द्र गोंड, उपेन्द्र ठाकुर, श्रीप्रकाश, मुकेश, चंदन, दीनबन्धु, प्रेम यादव, सुनील शर्मा, गुड्डू रावत, विरजू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

58 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago