पीजी कॉलेज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ धर्मेंद्र सोनकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएड विभाग के सहायक आचार्य भूतपूर्व एनसीसी प्रभारी अखिल कुमार राय उपस्थित रहे।
अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य
ने कहा कि यह दिवस संपूर्ण भारत वासियों के लिए गौरव का दिवस है आज इस विजय दिवस के शुभ अवसर पर भारत माता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर चुके वीर शहीदों एवं भारत की प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण रखने के लिए पुरी तन्मयता से अहर्निश तत्पर वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धा अभिव्यक्त करना प्रत्येक भारतीय का मौलिक कर्तव्य है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे एनसीसी केयर टेकर डॉ. राजू शर्मा ने विजय दिवस के ऐतिहासिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए भारत माता के सुरक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता को अभिव्यक्त किया एवं माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या: इस अथर्ववेद के मंत्र में निहित राष्ट्र भक्ति से परिचय कराया। भूगोल विभाग के प्रभारी दिवाकर सिंह ने देश भक्ति को सबसे बड़ी भक्ति के रूप में उपस्थापित करते हुए देश के प्रति छात्रों को सदैव आदरभाव के लिए संकल्पित होने के लिए कहा। एनएसएस प्रभारी नंदिता मिश्रा, डा मिथलेश कुमार चौधरी ,
विजय शंकर सिंह ,आदि वक्ताओं ने अपने ज्ञानवर्धक वक्तव्य से एनसीसी कैडेट्स को उद्बोधित किया और युवाओं को राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ विपिन यादव , राहुल कुमार सिंह, डॉ राणा प्रताप तिवारी, डॉ विजय आनंद मिश्र ,डॉ अशोक कुमार वर्मा ,डॉ सिद्धार्थ नाथ शुक्ला , डॉ खेदुरम यादव, मृत्युंजय तिवारी, डॉ नेहा, डॉ पीयूष कुमार जायसवाल ,अपर्णा राठी ,डॉ ज्योत्सना पांडेय, अनिल कुमार सिंह ,सुनील तिवारी, लेखाकार श्रवण पटेल , डॉ शांति शरण मिश्र , राजीव द्विवेदी के साथ साथ समस्त शिक्षक गण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी एनसीसी कैडेट्स तथा महाविद्यालय के तमाम छात्र उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

5 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

5 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

5 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

8 hours ago