प्रशिक्षार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क प्रशिक्षण, यूनिफॉर्म तथा स्टडी मैटेरियल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना दीपक कुमार यादव ने आम जनपदवासियों को अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना पी०एम० के०बी०वाई 4.0 के अन्तर्गत जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना कुशीनगर में 240 प्रशिक्षार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण विभिन्न सेक्टरों- इलेक्ट्रीशियन, फिटर इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रानिक्स एसेम्बली, इलेक्ट्रिकल टेक्निशियन, सूर्य मित्र, आटोमोटिव वासर, फोर व्हीलर सर्विस, टेक्निशियन, फिटर मैकेनिकल एसेम्बली में कराया जाना है, साथ ही साथ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद के ओ०डी०ओ०पी० उत्पाद के सेक्टर अपेयरल (परिधान निर्माण) में 27 महिला अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। प्रशिक्षण अवधि में प्रत्येक प्रशिक्षार्थियों / अभ्यर्थियों को दो यूनीफार्म और स्टडी मेटेरियल निःशुल्क दिया जायेगा।
प्रधानाचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 02 फोटो, 10वीं अंकपत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड छाया प्रति, बैंक पासबुक छाया प्रति, मो0नं0 एवं ईमेल आई०डी० के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पडरौना के कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते है। सामान्य जानकारी हेतु दिये गये मोबाईल नं0 9628207207, 9506172135 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

4 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

4 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

5 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

7 hours ago