सीडीओ ने वितरित किया मुख्य सेविका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आगनवाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आगनबाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित अभ्यर्थी ऊषा देवी, सरोज, सरोजा एवं सुराती देवी को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिया तथा ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक पद के दायित्व का निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को प्रदेश के सभी जनपदों में आगनवाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर चयनित समस्त अभ्यर्थियों सम्बंधित जनपद मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध कुमार सिह, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, सीओ यातायात केशव नाथ, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, सीडीपीओ हैंसर बाजार सत्येन्द्र सिंह, सीडीपीओ पौली अनुज, सीडीपीओ मेंहदावल गरिमा पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोेज सहित मुख्य सेविका एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago