एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल स्टडीज़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने विस्तृत अधिसूचना जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से 22 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक आवश्यक दस्तावेज़ ई-मेल के माध्यम से भेजने का आग्रह किया है। इस बार अंतिम मेरिट में प्रवेश परीक्षा के साथ शोध कार्य, इंटर्नशिप और स्टेटमेंट ऑफ पर्पज़ (एसओपी) को भी महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है।
विश्वविद्यालय के अनुसार अंतिम मेरिट 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें 70 प्रतिशत अंक प्रवेश परीक्षा से तथा 30 प्रतिशत अंक स्टेटमेंट ऑफ पर्पज़ (एसओपी), कार्यानुभव और शोध प्रकाशनों के मूल्यांकन से दिए जाएंगे। कार्यानुभव के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। राष्ट्रीय आयोग में इंटर्नशिप करने वाले अभ्यर्थियों को 5 अंक तथा राज्य आयोग में इंटर्नशिप करने वालों को 3 अंक मिलेंगे।
शोध प्रकाशनों के लिए भी अधिकतम 10 अंक निर्धारित हैं। स्कोपस सूचीबद्ध अंतरराष्ट्रीय जर्नल या ई-जर्नल में प्रकाशित प्रत्येक शोधपत्र पर 8 अंक, पीयर रिव्यूड अथवा यूजीसी केयर सूचीबद्ध राष्ट्रीय जर्नल या ई-जर्नल में प्रकाशित प्रत्येक शोधपत्र पर 5 अंक तथा आईएसबीएन युक्त पुस्तक अथवा पुस्तक अध्याय में प्रकाशित प्रत्येक शोध पर 4 अंक दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित प्रमाण भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। स्टेटमेंट ऑफ पर्पज़ के लिए भी अधिकतम 10 अंक निर्धारित किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एक वर्षीय एलएलएम कार्यक्रम संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप होगी।
प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास तीन वर्षीय अथवा पांच वर्षीय एलएलबी की डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
विश्वविद्यालय की प्रवेश नीति 2026-27 के अनुसार कुल सीटों में 50 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग, 10 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) तथा 5 प्रतिशत सीटें दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंतिम अंक समान होते हैं तो अंतर-से मेरिट का निर्धारण एलएलबी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से प्रवेश संबंधी सभी अद्यतन जानकारी नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखने तथा 30 प्रतिशत मूल्यांकन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ 22 जुलाई 2026 को शाम 6:00 बजे तक admissioncpgls26@gmail.com पर ई-मेल करने की अपील की है। समयसीमा के बाद प्राप्त दस्तावेज़ों पर विचार नहीं किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

5 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

5 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago