Kanpur Blast News: कानपुर में गूंजा भयानक धमाका, 1.5 KM तक सुनाई दी आवाज! धुएं-धूल का गुबार और चीख-पुकार से मचा हड़कंप

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कानपुर के मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना इलाके में बुधवार शाम करीब 7 बजे हुए धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। विस्फोट की आवाज डेढ़ किलोमीटर तक सुनाई दी, जिससे लोग सहम गए। पहले लोगों को लगा कि गैस सिलिंडर फट गया, लेकिन बाद में पता चला कि गली में खड़ी दो स्कूटी में विस्फोट हुआ है।

धमाके के बाद आसमान में धुआं और धूल का गुबार छा गया, आसपास की दुकानें बंद हो गईं और लोग चीखते-चिल्लाते घरों से बाहर निकल आए।

1.5 KM तक गूंजा धमाका, दुकानों के शीशे टूटे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आवाज इतनी तेज थी कि आसपास की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए और लोगों के कान सुन्न हो गए।
पुलिस और इंटेलिजेंस तुरंत मौके पर पहुँचे। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता ने जांच शुरू कर दी है।

भीड़भाड़ वाले बाजार में मची भगदड़

मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार और बिसातखाना इलाके में हुए विस्फोट से भगदड़ मच गई।
उस वक्त बाजार में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें से 8 लोग घायल हुए। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।

12 लोग हिरासत में, ATS और पुलिस की जांच जारी

धमाके के तुरंत बाद पुलिस ने रातभर छापेमारी करते हुए दुकान संचालक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया।
ATS और बम निरोधक दस्ता धमाके के असली कारण का पता लगाने में जुटा है।
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि धमाका विस्फोटक से नहीं, बल्कि पटाखों से हुआ हो सकता है। हालांकि, अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

चोरी की स्कूटी से जुड़ा मामला

जांच में सामने आया है कि धमाके में क्षतिग्रस्त एक स्कूटी 31 मार्च 2023 को चोरी हुई थी। दूसरी स्कूटी घायल अश्वनी की बताई जा रही है, जो उस समय बाजार में मौजूद थे।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि चोरी हुई स्कूटी धमाके की जगह कैसे पहुँची और उसमें पटाखे या विस्फोटक कौन रख गया।

कानपुर में पहले भी हो चुके हैं धमाके

कानपुर में धमाकों का यह पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में शहर कई बार ऐसे हादसों से दहल चुका है:

28 जनवरी 2025: फेथफुलगंज में कबाड़ी के घर में विस्फोट

31 अक्तूबर 2024: सीसामऊ में धमाका, दंपत्ति की मौत

9 मई 2023: नवाबगंज में विस्फोट, महिला की मौत

27 अक्तूबर 2022: काकादेव में बम फटने से गाय घायल

14 अक्तूबर 2008: बजरिया में साइकिल पर बम धमाका

Karan Pandey

Recent Posts

न्यायपालिका की लक्ष्मण रेखा: आदेश की अवहेलना और अवमानना में क्या है अंतर?

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ न्यायपालिका लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है, लेकिन किसी भी संवैधानिक…

5 hours ago

देवरिया से कौशाम्बी जाएंगे संजय कुमार रेड्डी, SP अभिजित आर. शंकर ने स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया सम्मान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन देवरिया में शुक्रवार, 27 नवंबर को भावुकता और सम्मान…

6 hours ago

आशा लाइब्रेरी संविधान पर परिचर्चा का आयोजन

संवैधानिक मूल्यों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने की दी गयी सीख अधिकार के…

7 hours ago

गांधी नगर वार्ड को मिली विकास की सौगात, सीसी रोड और नाली निर्माण शुरू

जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से मिलेगी निजात, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता…

8 hours ago

विद्यालयों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर…

8 hours ago

कामकाजी पेशेवरों के लिए बीबीएयू में एमबीए का मौका, पंजीकरण शुरू

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

8 hours ago