सरदार पटेल पर कंगना की टिप्पणी घोर निंदनीय-पटेल उदय

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय कुर्मी महासभा के जिला उपाध्यक्ष पटेल उदय प्रताप सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “सरदार वल्लभभाई पटेल प्रधानमंत्री इसलिए नहीं बन पाए क्योंकि उन्हें अंग्रेज़ी नहीं आती थी।” इस बयान को लेकर कुर्मी समाज में भारी रोष है। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कंगना का यह कथन न केवल ऐतिहासिक तथ्यों से परे है, बल्कि यह भारत रत्न सरदार पटेल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के प्रति घोर अपमान है। उन्होंने कहा, “सरदार पटेल ने महात्मा गांधी की भावना का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री पद को ठुकरा दिया था। वे कांग्रेस में विभाजन या अंतर्कलह नहीं चाहते थे।” उदय प्रताप ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत को शायद सरदार पटेल की जीवनी और उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने मांग की कि कंगना को न केवल देश से माफी मांगनी चाहिए, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।
महासभा ने सरकार से कंगना की सांसद सदस्यता समाप्त करने और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
उदय प्रताप सिंह ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कुर्मी समाज 23 जुलाई को देवरिया जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा, ताकि इस मामले में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

Karan Pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

33 minutes ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

35 minutes ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

39 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

42 minutes ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

46 minutes ago

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 239 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

लार रोड स्थित पैलेस में 12 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रत्येक जोड़े पर…

51 minutes ago