कामगार सेना द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों की गयी नम आंखों से विदाई

थाने/ महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)
वर्ली आगार सत्कार समिति बेस्ट कामगार सेना द्वारा सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। बता दें कि आज बेस्ट के चालक राम चव्हाण, दशरथ पाटिल, महेंद्र भाई के सेवानिवृत्ति के अवसर पर बेस्ट के कर्मचारियों एवं बरेली आगार सत्कार समिति बेस्ट कामगार सेना द्वारा उक्त तीनों कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर बेस्ट के अधिकारी संतोष बेडणेकर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे, उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारियों को एक न एक दिन रिटायरमेंट लेना ही पड़ता है। आप सभी का जो सहयोग रहा है,उसे भुलाया नहीं जा सकता, कार्यकाल के दौरान आप लोगों ने जो ईमानदारी का परिचय दिया है इसके लिए आपकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आपको अग्रिम कार्य के लिए तथा नए जीवन की शुरुआत के लिए हम सभी आपको बधाई देते हैं। इस अवसर पर आशीष चेंबूरकर, सोनावने,, गायत्री देवी दीपा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर बालासाहेब पाटिल महाराष्ट्र अध्यक्ष व बरेली डिपो कामगार सी अध्यक्ष राजू भाऊ ससाने, सुभाष बनसोडे, साहेबराव पवार, विशाल सावंत, लक्ष्मण कोली, जीरे माली, सुनील भोंसले, प्रकाश बाघमोरे, नीलम भोसले, वांगणकर सहित बेस्ट के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे । साथ में शिवसेना के आमदार सुनील शिंदे की उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर योगेश पाटिल, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सिंधुदुर्ग जिला अध्यक्ष रमन कुपेरकर, नितिन पाटिल, किरण खराव, प्रशांत पुलेकर, रंग मस्कर, किरण महाडिक सहित सभी पदाधिकारी कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आंगनवाड़ी से माफिया तक… पिंडरा में योगी ने सुनाया पुराना किस्सा, विपक्ष पर भी बरसे

पिंडरा में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया पर कार्रवाई की बात आते…

19 seconds ago

मुसहर बस्तियों में विशेष कैंप लगाकर पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

43 बस्तियों के 5,578 परिवारों के 24,105 सदस्यों को योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य कुशीनगर…

49 minutes ago

विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को एलिम्को शिविर में मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ

हाटा और कप्तानगंज में 11 व 12 सितंबर को होगा पहचान एवं मापन शिविर कुशीनगर…

1 hour ago

कृष्ण की बाल लीलाओं से गोवर्धन पूजा तक भक्ति में डूबे श्रद्धालु

माखन चोरी, कालिय नाग मर्दन और गोवर्धन धारण का सुनाया प्रसंग, जयकारों से गूंजा कथा…

1 hour ago

दलित बस्ती का मुख्य मार्ग बदहाल

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित…

1 hour ago

भीषण बारिश में मकान का लेंटर टूटकर गिरा परिवार बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) गढ़िया रंगीन कस्बे में बुधवार सुबह करीब पांच बजे नईम खान…

1 hour ago