डीएम व एसपी ने यातायात जागरूकता माह का किया शुभारंभ

यातायात रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा सक्सेना चौराहे पर यातायात जागरूकता माह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया और यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया और लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के बिना यात्रा न करने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हेलमेट आवश्यक ही नही अनिवार्य भी है। अपने घर से दोपहिया वाहन पर निकलते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं। हेलमेट आपके जीवन साथी का कार्य करता है, जो आपके अपने गंतव्य पर पहुंचने व वापस अपने घर सुरक्षित पहुंचने में सहायता करता है। उन्होंने जागरूकता अभियान में एनसीसी कैडेटों द्वारा बडचढ कर हिस्सा लेने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तूभ द्वारा वर्षवार तुलनात्मक दुर्घटना में इस वर्ष कमी पर सन्तोष जाहिर करते हुए कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों व जवानों द्वारा जागरूकता पैदा करने व बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने पर टोकाटाकी से आज अन्य वर्षों की तुलना में इस वर्ष दुर्घटना में कमी आई है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाने में सावधानी बरतें व नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने को न दें।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद महराजगंज के पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी का संचालन आरआई द्वारा किया गया तथा भारी संख्या में आमजन व एनसीसी के कैडेट्स ने भाग लिया। अन्त में अतिथियों के प्रति सीओ सदर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

15 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

15 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

15 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

15 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

16 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

16 hours ago