कलयुगी पति ने पत्नी की हत्या कर किया आत्महत्या

पति ने की पत्नी को हत्या बच्चो को किया अनाथ

मृतका की बहन ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कलयुगी पिता ने बच्चों को किया अनाथ जनपद के कोतवाली नानपारा नगर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी युवक ने रात में पत्नी आरती 25 वर्ष की लोहे के राड़ से पिटाई की और इसके बाद गला रस्सी से कस दिया जिसपर महिला आरती की मौत हो गई और फिर उसके बाद युवक ने भी फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं इस मामले में पति ने पत्नी की हत्या की है, अभी उसकी जानकारी नहीं हो सकी है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।हमीरपुर जनपद के थाना कोडारा हमीरपुर के कोडरा गांव निवासी धीरज उर्फ बबलू (30) पुत्र शंकर का विवाह जिले के कोतवाली नानपारा के मोहल्ला नईबस्ती निवासी आरती से हुआ था पति और पत्नी हंसी खुशी रहते थे धीरज उर्फ बबलू पुत्र शंकर ई रिक्शा का संचालन करता था ई रिक्शा से मिलने वाले पैसे से घर का खर्च चलाता था सोमवार देर रात अचानक पति का अपनी पत्नी से विवाद हुआ।
इसके बाद पति धीरज ने पत्नी की लोहे के राड से पिटाई की इसके बाद रस्सी से गला दबा दिया पत्नी की मौत के बाद पति ने घर में फंदा लगाकर जान आत्महत्या कर ली। सुबह सूचना पाकर पुलिस पहुंची घर में पहुंची पुलिस ने जांच की मौके पर काफी मात्रा में खून पड़ा मिला पुलिस ने दंपत्ती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
धीरज उर्फ बबलू को छह वर्ष का बेटा और 4 वर्ष की बेटी है। लेकिन माता पिता की मौत हो गई ऐसे में दोनों बच्चे अनाथ हो गए। कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि बच्चों के बयान के आधार पर ही जांच शुरू की गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago