श्री श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

झंगहा/ गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
श्री श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर सोमवार को अमहिया गांव की 1151 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, महिला, पुरुष बच्चे व बूढ़े शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल कन्याएं यज्ञ स्थल से कलश लेकर अमहिया, राजी, जगदीशपुर, अमहिया कोठी टोला से झंगहा चौराहा होते हुए गौरी घाट पर गंगा पूजन के बाद जल भरकर लक्ष्मीपुर झंगहा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचीं।कलश यात्रा में शामिल लोगों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया । कलश यात्रा गाजे बाजे हाथी घोड़ों के साथ निकाली गई। कलश यात्रा के आगे-आगे घोड़ों द्वारा करतब भी दिखाया जा रहा था। यज्ञकर्ताओं ने बताया कि अमहिया चौराहे के निकट स्थित काली मंदिर परिसर में 15 मई से 9 दिवसीय श्री श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रवचन कर्ता महामंडलेश्वर सूर्यनाथ दास त्यागी द्वारा रामकथा का रसपान तथा राधावल्लभ रास मंडली मथुरा वृंदावन द्वारा दिन में रामलीला तथा रात में रासलीला का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा । 23 मई को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं 24 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

12 minutes ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

45 minutes ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

1 hour ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

3 hours ago

कपास जैसा प्रेम: त्याग, निष्ठा और साथ निभाने का आदर्श

✍️ नवनीत मिश्र “प्रीत करो तो ऐसी करो जैसी करे कपास।जीते जी तन ढके, मरे…

4 hours ago

बलिया में होली से पहले वेतन-पेंशन जारी, कर्मचारियों में खुशी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों के महापर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और…

4 hours ago