कलश यात्रा के बाद शुरू श्रीमद् भागवत कथा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झाला तरहर में 101 सुहागिन महिलाओं ने ककरहा कुट्टी बाबा गायबगिरि के पावन तपोस्थली से पवित्र जल लेकर यज्ञ मंडप तक पहुंची जहां वैदिक विधि विधान से कलश पूजन तथा बेदी पूजन के अलावा व्यास पीठ पूजन के बाद श्रीमद् भागवत महापुराण की पावन गाथा का शुभारंभ मध्य प्रदेश से पधारे आचार्य पंडित अंकित शास्त्री प्रथम दिवस श्रीमद् भागवत महात्म के साथ भक्ति ज्ञान वैराग्य का विस्तार से कथा प्रेमियों को कथा श्रवण कराया। आचार्य पंडित अंकित शास्त्री ने कहा कि संसार के हर व्यक्ति का जीवन पारिवारिक, सांसारिक व शारीरिक यातना से संतप्त है। श्रीमद भागवत पुराण को वेदव्यास ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की स्थापना के लिए लिखा था। जिसका उन्मूलन श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से ही संभव है। यह कथा सांसारिक कीचड़ को सदा के लिए धो डालती है। साथ ही कलयुग में भागवत की कथा सुनने से जीव को मोक्ष की प्राप्ति होती है। और उसके जन्म जन्मांतर के पापों का अंत भी होता है। उन्होंने माता पिता की सेवा को सर्वश्रेष्ठ भक्ति बताते हुए कहा कि इससे बड़ी कोई भक्ति नहीं है। इस अवसर पर मुख्य यजमान छेदीराम पांडे उनकी धर्मपत्नी योगिता देवी नाथू पांडे जयप्रकाश पांडे मनीष पांडे सुशील सुमित पांडे डॉ श्याम जी मिश्रा सहित भारी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

डीडीयू में तैयार हो रहे आधुनिक दीक्षा भवन और संवाद भवन, अगले माह से शुरू होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद…

10 hours ago

“6 साल बाद इंसाफ: सातानकुलम केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा”

सातानकुलम कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मानवाधिकारों की रक्षा में न्याय की…

10 hours ago

डीडीयू का छात्रहित में बड़ा फैसला, SWAYAM से वंचित विद्यार्थियों को मिला अंतिम अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लेते…

11 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक की मौत के मामले में आरोपी को सजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में…

11 hours ago

स्थाई लोक अदालत का फैसला: पीड़ित परिवार को मिला 15.70 लाख का मुआवजा, त्वरित न्याय से बढ़ा भरोसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थाई लोक अदालत, महराजगंज द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मंगलवार…

11 hours ago

स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सशक्त समाज की नींव: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा एम्स गोरखपुर…

11 hours ago