श्री जंगली बाबा धाम पर आयोजित महारुद्र यज्ञ की निकली कलश यात्रा


बलिया( राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र के श्री जंगली बाबा धाम पर विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी संत श्री उड़िया बाबा विश्व कल्याण संस्थान के तत्वावधान में स्वामी श्री परमेश्वरानन्द सरस्वती(उड़िया बाबा)के सानिध्य में आयोजित सात दिवसीय महारुद्र यज्ञ के लिए सोमवार को भव्य व विशाल कलश यात्रा गाजे बाजे,हांथी,घोड़ा, ऊंट के साथ निकाली गई।कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों ने हनुमानगढ़ी मंदिर से जल कलश में भरकर मुख्य बाजार,थाना चौराहा,गोविंदपुर होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे।यात्रा में शामिल पुरुष,महिलाएं,बालक,
बालिकाएं सिर पर जल से भरा हुआ कलश लेकर ॐ नमः शिवाय व बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर वाराणसी से पधारे आचार्य डॉ०अजय कुमार ओझा ने सहयोगी आचार्य गणों के साथ पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व वेदी पूजन कराया।मुख्य यजमान के रूप में नंदजी यादव सपत्नीक हैं।वहीँ जंगली बाबा के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भी भारी भीड़ रही।मंदिर में पूजन का कार्य पुजारी सुरेश उपाध्याय ने कराया।महंत रामेश्वर दास,नाल बाबा,सत्यनारायण दास,राहुल उपाध्याय,सतीश उपाध्याय, राजाराम ,रामविलास दास सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित रहे।थाना प्रभारी आर.के सिंह पुलिस व पीएससी बल के साथ कलश यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में मुस्तैदी से जुटे रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

21 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago