नहीं लगेगा ऐतहासिक ददरी मेला इस बार

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) देश के बड़े पशु मेला में शुमार ऐतहासिक ददरी मेला इस बार नहीं लगेगा। गोवंश में हो रही लंपी बीमारी के चलते सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने इससे पशु कारोबारियों व दुकानदारों को भी अवगत कराने का निर्देश दिया है।दीपावली के एक-दो दिन बाद से ददरी का पशु मेला (नंदी ग्राम) का आयोजन हर साल होता है। नगर पालिका की ओर से इसकी तैयारी भी की जा रही थी। इसी बीच पशु मेला के नहीं लगाने का निर्णय से नपा को अवगत कराया गया। दरअसल इस मेला में यूपी-बिहार के साथ ही हरियाण व पंजाब आदि जगहों से पशु व्यापारी पहुंचते हैं। पशु मेला की शुरुआत गाय-भैंस से होती है। इसके बाद खच्चर, बैल, बछड़ा, घोड़ा तथा सबसे अंत में गदहों की खरीद-बिक्री होती है। मेला से नगर पालिका को आमदनी होती है तथा उसी पैसे से कार्तिक पूर्णिमा के दिन से शुरु होने मीना बाजार का इंतजाम किया जाता है। नपा की ओर से शासन को गोवंश को छोड़कर अन्य पशुओं का मेला लगाये जाने की अनुमति मांगा है। हालांक शासन की ओर से इसको देने से भी इनकार कर दिया गया है। नपा के ईओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि पशु मेला का आयोजन नहीं करने की जानकारी मिली है। उनका कहना है कि अधिकारियों का जो निर्णय होगा उसी के अनुसार काम किया जायेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

1 hour ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

7 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago