स्वतंत्रता संग्राम में जोश भर दिया था काकोरी ट्रेन एक्शन ने- पवन मिश्र

देवरिया l(राष्ट्र की परम्परा)
आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन के 100 वर्ष पूरे होने पर भाजपा देवरिया के कार्यकर्ताओं द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर शहीद अशफाक उल्ला खान, रोशन और राजेंद्र लाहिड़ी को याद किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी में क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई के लिये ट्रेन से जा रहे अंग्रेजी हुकूमत के खजाने को अपने कब्जे में ले लिया, इस घटना के बाद देश भर के क्रांतिकारियों में जोश बढ़ गया।
उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों को देश सदैव याद करेगा।आज हम लोग आजाद है तो यह हमारे वीर सपूतों की देन है। जिन्होंने लड़कर अंग्रेजों से देश को आजाद कराया।
पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की दिशा बदलने में काकोरी ट्रेन एक्शन का महत्वपूर्ण योगदान था, आजादी के लिये अपने जान की परवाह न करते हुए क्रांतिकारियों ने इस महत्वपूर्ण घटना को अंजाम दिया था।जंग- ए- आजादी के लिए अहम किरदार निभाने वाले काकोरी रेल एक्शन के महानायकों को देश उनकी शहादत और बलिदान के लिए नमन करता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भगवान यादव, सुशील सिंह, अरुण मिश्र, राजन, बलवन्त सिंह, रमेश कुमार, सुमन्त चतूर्वेदी, सुब्रत सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

4 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

4 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

4 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

5 hours ago