वीर सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत पर बड़ी चोट किए- गिरीश चंद्र यादव

काकोरी ट्रेन एक्शन के बाद अंग्रेजों के छूटने लगे थे पसीने: सुनील पासवान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
काकोरी ट्रेन एक्शन वर्ष शताब्दी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास व बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान के ओसडी सुनील पासवान ने किया।
शुक्रवार को चौरी चौरा में काकोरी ट्रेन एक्शन वर्ष शताब्दी समारोह का शुभारंभ, गिरीश चंद्र यादव और सुनील पासवान ने किया। सर्व प्रथम वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर तिरंगा फहराया गया तथा पौधा रोपण करके शहीदो की स्मृति में यात्रा निकालकर एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के परिजनों को सम्मानित किए। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास व बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान के ओसडी सुनील पासवान ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को रात 2 बजकर 42 मिनट पर कुछ क्रांतिकारियों ने मिलकर काकोरी में एक ट्रेन में एक्शन ले ली, जिसे हम काकोरी कांड के नाम से जानते हैं। क्रांतिकारियों ने फैसला किया था कि वो इस ट्रेन से आने वाले अंग्रेजों के खजाने को लूट लेगें। इस कांड के प्रमुख शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को ही बताया जाता है।
आगे उन्होंने कहा कि काकोरी रेल एक्शन में धारा 120बी, 123A और धारा 396 के तहत भारत के वीर सपूत पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खान के साथ क्रान्तिकारी राजेंद्र लाहिड़ी को भी मौत की सजा सुनाई गई। गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कहा कि 9 अगस्त 1925 की रात चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी और रौशन सिंह समेत तमाम क्रांतिकारियों ने अंग्रेज़ी हुकूमत पर बड़ी चोट कर जड़े हिला दी, इन लोगों ने लखनऊ से कुछ दूरी पर काकोरी और आलमनगर के बीच ट्रेन में ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को लूट लिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रामदयागर निषाद, सरदारनगर प्रमुख प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव ,चैयरमैन सन्नी जायसवाल, पूर्व चैयरमैन जे०पी० गुप्ता,भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल, सभासद अजय पासवान, सभासद पौरुष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी राजमणी वर्मा,जिला युवा कल्याण अधिकारी संजय सिंह,उप निदेशक यशवंत सिंह राठौर,प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव, उप जिलाधिकारी प्रशांत वर्मा सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

3 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

4 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

4 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

4 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

4 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

6 hours ago