कैबिनेट मंत्री ने समाजसेवियों को दिया सेवा श्री सम्मान

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)
सामाजिक सेवाओं के लिए किसी विशेष शिक्षा की नहीं अपितु अपने अंदर के आत्मबल की मजबूती और जरूरतमंद की सेवा करने का भाव होना चाहिए और जिनमें ये भाव होता है वो कम संसाधनों में भी दूसरों के लिए बेहतर करने को समाज में अपना सर्वस्व समर्पण कर देते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मर्चेंट चैंबर सभागार में आयोजित एनजीओ सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ये बात कही। इससे पूर्व उन्होंने समाजसेवियों के सम्मान की श्रृंखला में निर्भीक एवं निष्पक्ष लेखक दबौली निवासी सोशल एक्टिविस्ट एंड जर्नलिस्ट कान्ति शरण निगम को “सेवा श्री सम्मान” से सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के अनुभव और युवाओं के जोश को साथ लेकर समाज के जरूरत मंद की सेवा करनी चाहिए। सीमित संसाधनों में भी समाज सेवा को समर्पित लोगों का सम्मान उनके हौसलों को बढ़ाता है। सम्मान प्राप्त करने वालों में डाक्टर उमेश पालीवाल, सुशील चक, मनोज सेंगर, निर्मल कपूर, इंद्र मोहन रोहतगी, अभिषेक प्रताप सिंह, कपिल केसरवानी, अनिल सक्सेना सहित कानपुर शहर के एक सौ साठ समाज सेवियों और संस्थाओं के प्रमुखों का सम्मान किया गया।
जिसमें अधिकतर लोग चिकित्सा, शिक्षा, कारोबार, मीडिया व सुरक्षा क्षेत्रों से जुड़े हुए थे। यहां पर आदित्य कुशवाहा द्वारा (ड्रोन टेक्नालजी) पर किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बिग 92.07 एफएम और प्रभाकर मसाले की ओर से पार्टनर की भूमिका निभाई गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन अवर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के पांचवें स्थापना दिवस पर संस्थापक आदित्य पोद्दार, मनोज गुप्ता, सुरभि द्विवेदी, विनिता अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गौरी गुप्ता, सुजीत सिंह, कृष्णा शर्मा, जया शुक्ला, सुपर्णा मिश्रा, अजय वर्मा के द्वारा किया गया था। संचालन एंकर प्रतीक त्रिवेदी ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

4 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

4 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

5 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

6 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

6 hours ago