आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जिला मे अंबारी-अहरौला मुख्य मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब दीदारगंज रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर माल लदा ट्रक, ट्रैक के बीचोबीच फंस गया। सूचना मिलते ही रेलवे के आालाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में ट्रक को खाली कराते हुए उसे ट्रैक से बाहर निकाला। इस बीच करीब 45 मिनट तक कैफियात एक्सप्रेस प्रभावित रही। वहीं अंबारी-अहरौला मार्ग भी बाधित रहा। जानकारी मुताबिक दीदारगंज रेलवे क्रासिंग गेट नं.-62सी पर अचानक एक माल लदा ट्रक फंस गया। वह ट्रक अंबारी से अहरौला की ओर जा रहा था। अचानक ट्रक के रेलवे ट्रैक में फंसने से हड़कंप मच गया। ट्रक चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन ट्रक ट्रैक से नहीं निकल पाया। रेलवे ट्रैक पर ट्रक फंसने की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली तो उनके हाथपाव फूलने लगे, वह भागकर ट्रैक के पास पहुंचे,उन्होंने कर्मचारियों व अन्य लोगों की मदद से किसी तहर ट्रक को खाली कराते हुए आगे बढ़ाया। इस बीच दिल्ली से चलकर आजमगढ़ को आने वाली कैफियात एक्सप्रेस करीब 45 मिनट देर से रही। हालांकि संयोग अच्छा रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।ं
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…
Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…
1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…