जाति-जनगणना के बिना यह रिपोर्ट मात्र राजनितिक शिगुफा-डॉ अनूप पटेल
लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
जस्टिस रोहिणी आयोग द्वारा राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंपने पर महासभा ने ऐतराज जताया है। जातिगत-जनगणना हुये बिना रोहिणी कमीशन की रिपोर्ट को एक राजनितिक शिगुफा बताया है।
महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अनूप पटेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग ओबीसी आरक्षण के वर्गीकरण के लिये आयोग की सिफारिश करता है, लेकिन ओबीसी आरक्षण के लाखो बैकलॉग के पद भरने के लिए कोई कमेटी गठित करने की सिफारिश क्यों नहीं करता।
यूनिवर्सिटी मे ओबीसी वर्ग के मात्र 4.5% पद ही क्यों भरे गये है, शेष 22 प्रतिशत पद क्यों नहीं भरे गये है. जो कुलपति और विभागध्यक्ष इसके लिये दोषी है, उन पर कार्यवाही क्यों नहीं होती है?
डॉ पटेल ने आगे कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 10% आरक्षण दिया गया है, उसे प्रशासन पूरी तरह से लागू कर रहा जबकि ओबीसी आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है, सरकारी नौकरियों के भर्ती विज्ञापन मे ईडब्लूएस कोटे की सीटें ओबीसी वर्ग की सीटों की संख्या से ज्यादा कैसे हो जा रही है?
ईडब्लूएस आरक्षण को उसके कोटे से बढ़कर दिया जा रहा है वही यूनिवर्सिटी मे मात्र 5 % ओबीसी वर्ग के प्रोफ़ेसर का होना जाहिर कर रहा है कि संस्थान ओबीसी आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रहे है। अगर पद नहीं भरे गये है तो किसका दोष है-सरकारी विभागों की मानसिकता का या तथाकथित कुछ जातियों का?
डॉ पटेल ने ईडब्लूएस आरक्षण के वर्गीकरण की मांग का समर्थन किया है लेकिन आंकड़ों के लिये जाति-जनगणना का होना जरूरी बताया, जाति-जनगणना हो जिससे पता चले कि किस जाति को सबसे ज्यादा फायदा मिला।
अभी हाल मे ही यूपी सरकार के डीजीपी रिटायर्ड सुलखान सिँह ने ईडब्लूएस आरक्षण मे एक जाति के हावी होने की पीड़ा जाहिर की थी।
डॉ पटेल ने कहा कि महासभा रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन करेंगी, साथ ही जाति-जनगणना कराने को लेकर व्यापक जनसम्पर्क करेंगी।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…
मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना तरकुलवा निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन ने व्यापक समीक्षा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…