न्याय चला निर्धन के द्वार: प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर दीवानी न्यायालय परिसर से रवाना किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि यह प्रचार वाहन लोक अदालत की सफलता में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है जिसके लिए आमजनमानस अपने सुलहनीय वादों कों निस्तारित करावें। वही छोटे फौजदारी मामलों में अपने जुर्म स्वीकार करके अपना वाद समाप्त करा सकते है। न्याय चला निर्धन के द्वार के उद्देश्य को अपनाकर प्रचार वाहन के द्वारा गरीबों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने व विधिक जानकारी के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारित होने वाले वादों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबें द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त न्यायिक अधिकारी व सम्बन्धित विभाग से एक साथ आगे आने का आह्वान किया। सचिव ने कहा कि प्रचार वाहन के द्वारा आम जनमानस को अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कर उसे निस्तारित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्दिरा सिंह, छाया नैन, संजय सिहं , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (सी0डी0) विवेक कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुन्दर पाल, सिविल जज (सी0डी0) एफ0टी0सी इसरत परवीन फारूकी, सिविल जज (जू0डी0) कान्त गौरव, अपर सिविल जज विकास वर्मा, अपर सिविल जज अभिषेक शर्मा, अपर सिविल जज सिद्दी जय प्रकाश, क्षेत्रीय प्रबन्धक बडौदा यू0पी बैंक भीमा राव, वरिष्ठ प्रबन्धक संदीप सिंह , राहुल कुमार एवं न्यायालय कर्मी, सुरक्षाकर्मी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

2 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

2 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

9 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

9 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

10 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

10 hours ago