न्याय चला निर्धन के द्वार – न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया देवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर, दीवानी न्यायालय परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि यह प्रचार वाहन लोक अदालत की सफलता में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है जिसके लिए आमजनमानस अपने सुलहनीय वादों कों निस्तारित करावें। वही छोटे फौजदारी मामलों में अपने जुर्म स्वीकार करके अपना वाद समाप्त करा सकते है। न्याय चला निर्धन के द्वार के उद्देश्य को अपनाकर प्रचार वाहन के द्वारा गरीबों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने व विधिक जानकारी के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारित होने वाले वादों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबें द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त न्यायिक अधिकारी व सम्बन्धित विभाग से एक साथ आगे आने का आह्वान किया। सचिव ने कहा कि प्रचार वाहन के द्वारा आम जनमानस को अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कर उसे निस्तारित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं।इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्दिरा सिंह, छाया नैन, संजय सिहं , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (सी0डी0) विवेक कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुन्दर पाल, सिविल जज (सी0डी0) एफ0टी0सी इसरत परवीन फारूकी, सिविल जज (जू0डी0) कान्त गौरव, अपर सिविल जज विकास वर्मा, अपर सिविल जज अभिषेक शर्मा, अपर सिविल जज सिद्दी जय प्रकाश, क्षेत्रीय प्रबन्धक बडौदा यू0पी बैंक भीमा राव, वरिष्ठ प्रबन्धक संदीप सिंह , राहुल कुमार एवं न्यायालय कर्मी ,सुरक्षाकर्मी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

25 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

29 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago