बन्दियों के स्वास्थ्य जांच के लिए पांच दिवसीय शिविर का न्यायमूर्ति ने किया शुभारम्भ

एचआईवी, टीबी, हेपेटाइटिस व सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज जैसी गम्भीर बीमारियों की होगी जांच

पांच दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 1448 बंदियों के स्वास्थ्य का होगा परीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की जांच हेतु आयोजित होने वाले 05 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद प्रशासनिक न्यायमूर्ति बहराइच राजीव सिंह ने फीता काटकर किया, इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी, प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय शेष मणि, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी शिवेन्द्र कुमार मिश्रा व अन्य न्यायिक अधिकारी, प्रभारी जिलाधिकारी,सीडीओ रम्या आर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी एस के सिंह, कारागार अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनन्द कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस के सिंह ने बताया कि जिला कारागार में आयोजित होने वाले 05 दिवसीय चिकित्सा शिविर में प्रतिदिन 200 बंदियों की स्क्रीनिंग कर गंभीर बीमारियों जैसे सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीडी) ह्युमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) टीबी (क्षय रोग) व हेपेटाइटिस के मरीजों को चिन्हित कर इलाज शुरू कराया जाएगा।
सीएमओ डॉ सिंह ने बताया की जिन बन्दियों की जांच में किसी संक्रमण की पुष्टि होती है, उनके पूरे इलाज की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी और कारागार से रिहा होने के बाद भी उपचार बीच में छूटने नहीं पाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम.एल. वर्मा ने बताया कि टीबी, एसटीडी, एचआईवी, बी हेपेटाइटिस गंभीर संक्रामक रोग हैं, जेल में निरुद्ध बंदी एक साथ रहते हैं इस वजह से एक दूसरे में इन बीमारियों के फैलने की संभावना अधिक रहती है। इसके लिए कारागार में रह रहे सभी 1448 बंदियों की जांच कर उन्हें बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया जाएगा,इसके लिए कारागार में 05 काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन बंदियों का उपचार शुरू होगा, उन्हें नियमित रूप से दवाओं के सेवन करने और जेल से रिहा होने के बाद सरकारी चिकित्सालय के माध्यम से उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

7 hours ago