रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अमित व जूनियर वर्ग में संदीप ने मारी बाजी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवां कस्बा स्थित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कालेज में रोटरी क्लब निचलौल इकाई द्वारा पांच व ढाई किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर वर्ग के अमित कुमार व जूनियर वर्ग के संदीप यादव ने पहले स्थान के लिए बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को क्लब के अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैप्टन मानवेंद्र सिंह द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय तथा गोरखपुर व कुशीनगर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुबह 6 बजे से आयोजित इस दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने पहुंच कर दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में सीनियर वर्ग ने विद्यालय के ग्राउंड का पांच व जूनियर वर्ग ने दो चक्कर में अपनी दौड़ पूरी कर पुनः वापस प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे। जिसमें सीनियर वर्ग में अमित कुमार को पहला, राहुल निषाद को दूसरा, प्रदीप कुशवाहा को तीसरा, प्रेम लाल, अविनाश पासवान, राहुल यादव, अशर्फी, आकाश कुमार, ओम कुमार यादव व आकाश यादव को दसवें स्थान तक के लिए विजयी घोषित किया गया। इसी तरह दूसरे राउंड में जूनियर वर्ग के लिए आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के ग्राउंड में ढाई किलोमीटर की दौड़ प्रतिभागियों द्वारा लगाई गई। जिसमे संदीप यादव को पहला, आलोक को दूसरा, प्रिंस प्रजापति को तीसरा, करन, दुर्गा, अभय, मुरारी, आकिफ व दिवाकर को विजयी घोषित किया गया। विजयी प्रतिभागियों को क्लब के सदस्यों ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन ओए जोसेफ ने किया। इस दौरान क्लब के सचिव अरुण कुमार पांडेय, शंभूनाथ मद्धेशिया, कृष्णमुरारी सिंह, विवेक चौरसिया, राजेंद्र केसरी, प्रभात सर्राफ, प्रधानाचार्य मृगेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्या कुसुम सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य मदन पांडेय, अमरेंद्र सिंह, अरविंद दूबे, केके पाठक, विश्वम्भर पांडेय, महेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, धर्मेंद्र मल्ल, शैलेष सिंह, आलोक कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह सहित एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

3 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

3 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

3 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

6 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

6 hours ago