Categories: देवरिया

न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह का निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, छाया नैन, सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी एवं सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, द्वारा राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, छाया नैन द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा आश्रय गृह के प्रपत्रों को व्यवस्थित करने हेतु दिशा निर्देश दिया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा बाल गृह संरक्षक को निर्देशित किया गया कि वह बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता कराये, बच्चों के लिए लाईब्रेरी, कम्प्यूटर ज्ञान, तथा उनके कौशल विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। राजकीय बाल गृह के प्रभारी अध्यक्ष को निर्देशित करते हुये कहा कि बच्चों के अन्दर नैतिक मुल्यों का विकास कर, बच्चों के अन्दर नई उर्जा एवं संचार हेतु कार्यक्रम का आयोजन तथा निबन्ध, योग, संगीत, चित्रकला इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को प्रोत्साहित करें। सदस्य (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी, ने कहा कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उन्होने पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का सम्बन्धित को निर्देश दिया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला परिवीक्षा अधिकारी, देवरिया अनिल सोनकर, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

4 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

4 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

4 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

5 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

5 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

5 hours ago