
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में, राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सिविल जज (सी0डी0) के साथ जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में प्री-ट्राॅयल बैठक आहूत की गयी। जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने समस्त न्यायाधीशगणों को निर्देशित करते हुये कहा कि अभी से न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता हैं, ताकि लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सकें। समस्त सम्बन्धित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजा जायें तथा संबंधित थानों से नोटिसों को ससमय तामिल कराने हेतु निर्देशित किया जायें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसम्बर 2023 शनिवार को आयोजित किया जाना हैं, जिसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा।
More Stories
करायल उपाध्याय के दिव्यांशु ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, उत्तीर्ण की श्रेष्ठा परीक्षा
कार्ययोजना के अनुसार किया जाए कार्य- सीएमओ
वृक्षारोपण जन अभियान-2025 को लेकर बैठक सम्पन्न