पत्रकारिता की निष्पक्षता व विश्वनीयता को कायम रखें पत्रकार- शादाब हुसैन

शादाब चौथी एवं आनंद गुप्ता तीसरी बार बनाए गए जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन जिला बहराइच की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण, परिचय पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला सूचना विभाग के सभागार में जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शादाब हुसैन मंडल अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सैयद अकरम सईद उपाध्यक्ष देवी पाटन मंडल मौजूद थे।सर्वप्रथम संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा एवं जिला महामंत्री दीप प्रकाश श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर परिचय पत्र वितरित किया।इसके बाद जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता ने सभी सदस्यों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित पत्रकारिता को निष्पक्ष, स्वस्थ एवं मिशन के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ग्रहण कराई ताकि पत्रकारिता की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री शादाब हुसैन मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज पत्रकारिता संकट के दौर से गुजर रही है लेकिन घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है बल्कि हमको निष्पक्षता एवं जनहित को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्यों को निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता समाज में घटती जा रही है जो चिंता का विषय है जिसे सुधारने की कतई आवश्यकता है। इससे पूर्व संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सैयद अकरम सईद ने कहा कि संगठन में आपसी तालमेल एकता व एक जुट होने की आवश्यकता है,जो संगठन की मूल आत्मा है।जिला महामंत्री दीप प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के सभी लोगों को सक्रिय एवं आपसी एकता का परिचय देते हुए अपने हक व अधिकार के लिए आवाज उठाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम को महेंद्र कुमार मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, आकाश जायसवाल,रशद महमूद, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, बिन्नू वाल्मीकि एवं अजमल शाह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई‌। इस समारोह में आकाश जायसवाल, रशद महमूद, दिनेश कुमार शर्मा, दीप प्रकाश श्रीवास्तव,आफताब वारसी, महेंद्र कुमार मिश्रा,रोहित श्रीवास्तव, रामगोपाल गुप्ता, मंशाद अहमद,बिन्नू वाल्मीकि, अजमल शाह, मोहम्मद बिलाल, विमल श्रीवास्तव, रमेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद अनवार खान, सैयद नसीम रिजवी,अब्दुल शाहिद, मोहम्मद असरार, इरशाद अली, पंकज जयसवाल, प्रदीप कुमार सिंह,रियाज अहमद, आयुष श्रीवास्तव,संजीव कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव,रितेश मलिक व अब्दुल माजिद आदि मौजूद थे।इस अवसर पर नए सदस्यों को फार्म भी वितरित किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

11 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

11 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

11 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

12 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

12 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

12 hours ago