होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। रंगों की बौछार, अबीर-गुलाल की खुशबू और आत्मीय मुस्कानों के बीच पत्रकारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन ने औपचारिकता की दीवारों को तोड़ते हुए आत्मीयता और भाई-चारे का सुंदर संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, समरसता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और ऐसे आयोजन आपसी संवाद व समन्वय को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान पारंपरिक फाग गीतों ने माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। वरिष्ठ पत्रकार शैलेश पाण्डेय की अगुवाई में जब फाग की तान छिड़ी तो पूरा परिसर तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। ढोलक की थाप और गीतों की मधुरता ने सभी को उत्साहित कर दिया। पत्रकारों ने भी सुर में सुर मिलाकर आयोजन को जीवंत बना दिया।
रंगों के उत्सव के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। पारंपरिक व्यंजनों और चाय के साथ अनौपचारिक बातचीत का दौर चलता रहा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक रविन्द्र यादव, सुनील श्रीवास्तव, जेपी सिंह ,नीरज श्रीवास्तव, आरएन शर्मा, अनिल वर्मा, विपिन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, नवीन मिश्रा, डॉ. सतीश पाण्डेय, सुनील यादव, रविन्द्र पाण्डेय, संतोष शर्मा, पल्लवी त्रिपाठी, धर्मेंद्र गुप्ता, बीडी यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रभात जायसवाल, अजय पाण्डेय,मार्तंड गुप्ता, बृजेन्द्र उर्फ आकाश पाण्डेय, राकेश प्रजापति, परमेश्वर गुप्ता, अंकित पाण्डेय, गुलाम गौस, कमलेश प्रजापति एवं सतेंद्र तिवारी सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह ने यह साबित कर दिया कि रंगों का यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों को सहेजने और संगठन को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। आयोजन ने पत्रकारों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पिछले दिनों बसंतपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…
होली से पहले भीख मांगो आंदोलन, प्रशासन की चुप्पी पर फूटा जबरदस्त आक्रोश महराजगंज (राष्ट्र…