जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव: नामांकन जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के वार्षिक निर्वाचन सत्र 2026-27 के तहत सोमवार 2 फरवरी 2026 को नामांकन पत्रों की जांच पूरी की गई। जांच के बाद विभिन्न पदों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्र सही पाए गए, जिसके साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
अध्यक्ष पद के लिए अतुल मुरारी तिवारी, ओंकार घर द्विवेदी, कुन्दन उपाध्याय, मनोज कुमार यादव और विजय कुमार जायसवाल मैदान में हैं।
महामंत्री पद के लिए आशीष भट्ट, हेमंत कुमार तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह और विनय कुमार सिंह के नामांकन वैध पाए गए।
कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश यादव, संजय त्रिपाठी और सुशील कुमार चुनाव लड़ेंगे।
कार्यकारिणी पद के लिए अजित सिंह, जितेन्द्र कुमार, डा० मनोज कुमार मिश्र, नरसिंह प्रजापति, रजनीश कुमार त्रिपाठी, विकास कुमार पांडेय, विपिन कुमार पांडेय, विनोद प्रदीप अलेक्जेन्डर और विभव पाठक के नामांकन सही पाए गए।
उपाध्यक्ष पद के लिए धनेश कुमार निषाद, प्रिंस कुमार पांडेय और वेद प्रकाश पाठक प्रत्याशी हैं।
संयुक्त मंत्री पद पर हरेन्द्र धर दूबे और महेन्द्र कुमार गौड़ (गंवार) चुनावी मैदान में हैं।
पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अरविन्द कुमार वर्मा और संजय कुमार के नामांकन वैध घोषित किए गए।
मुख्य चुनाव अधिकारी वागीश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन जांच प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। आगामी चरणों में चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो कारों की आमने-सामने टक्कर, महिला गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बिङहरा गांव के सामने मंगलवार…

10 minutes ago

लव ट्रायंगल बना खौफनाक कत्ल की वजह, महिला की बेरहमी से हत्या का खुलासा

पति-पत्नी और ससुर गिरफ्तार गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में लव…

22 minutes ago

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर, दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट प्रारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर स्थित माउन्ट वैली एकेडमी…

34 minutes ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला अभियान, आमजन से सीधा संवाद कर पुलिस ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने…

41 minutes ago

भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक के उमिला गांव में आयोजित…

2 hours ago

लंका दहन से लंका पर चढ़ाई तक: हनुमान जी का अद्वितीय पराक्रम

प्रस्तावनाहनुमान कथा केवल एक पौराणिक आख्यान नहीं, बल्कि भक्ति, पराक्रम, नीति और धर्म का जीवंत…

4 hours ago