बाराबंकी-(राष्ट्र की परम्परा)
जहां एक तरफ योगी सरकार द्वारा आम जनता के साथ-साथ पत्रकारों के हित के लिए विचार विमर्श करते हुए अधिकारी व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि, किसी भी प्रकार से कोई अभद्रता ना की जाए वहीं पर सरकारी कार्यालय में खुलेआम पत्रकार को दी जा रही धमकियां।
मामला जनपद बाराबंकी के विकासखंड सूरतगंज का जहां पर पिछले दिनों पत्रकार समित अवस्थी पुत्र अमरनाथ अवस्थी निवासी ग्राम पंचायत करमुल्लापुर ग्राम भिटौली विकासखंड सूरतगंज जनपद बाराबंकी द्वारा आवास के संबंध में तहसील दिवस पर जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दे कर फर्जी तौर पर पक्का मकान दिखाए जाने व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में नाम काटने वाले, ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित शर्मा पर कार्रवाई करने व न्याय दिलाएं जाने की मांग की गई हैं।
इस संबंध में 26 जुलाई को विकास खंड सूरतगंज से फोन पर पत्रकार को खंड विकास अधिकारी ने बुलाया है, एसी सूचना दी गई पर किन्हीं कारणों से पत्रकार समित अवस्थी दुसरे दिन 27 जुलाई को लगभग दोपहर 1 से 2 बजे विकास खंड सूरतगंज पहुंचे, उन्हें देख ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित वर्मा आग बबूला हो उठे और देख लेने व शिकायत क्यों की ऐसी बातों पर धमकियां देते हुए चले गए, जिसकी जानकारी तुरंत विकास खंड अधिकारी प्रति वर्मा को दी गई, परंतु केवल आश्वासन मिला की हम डांटेगे और समझाएंगे, वहीं दूसरी तरफ जिला परियोजना अधिकारी बाराबंकी को सारे प्रकरण से फोन द्वारा अवगत कराया गया, वहां भी केवल आश्वासन ही मिला कि बात करते हैं|
इन मामलों से यह प्रतीत होता है कि योगी सरकार में आम जनता तो आम जनता पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। फिलहाल देखना यह है कि कार्रवाई होती है या केवल खानापूर्ति कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
फोटो goo पीलीभीत में वोटर लिस्ट का बड़ा खेल! 10,470 प्रविष्टियों में मिली गड़बड़ी, दो…
गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…
किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…
देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…
लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…