डीएम ने 14 वर्ष की सजा पूरी कर चुके कैदियों की समय पूर्व रिहाई के संबंध में की बैठक

अवयस्क बंदियों के शिक्षण की व्यवस्था करने का निर्देश।

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में 14 वर्ष की सजा पूरी कर चुके कैदियों की समय पूर्व रिहाई पर बैठक की।
बैठक में प्रोबेशन अफेंडर ऐक्ट-1938 के अंतर्गत जिलास्तरीय समिति ने फॉर्म-ए के तहत प्रस्तुत 01 आवेदन पर विचार किया। कैदी के आचरण, जुर्म की प्रकृति, कैदी की भूमिका जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विचार करने के उपरांत समिति ने उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के दृष्टिगत प्राप्त आवेदन पर अपनी संस्तुति प्रदान की।
इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। अवयस्क बंदियों के बैरक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आगे की पढ़ाई के इच्छुक बंदियों के शिक्षण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बैरकों व बंदियों के नियमित जांच व परिवारजनों से मुलाकात के दौरान विशेष सतर्कता रखने के लिए भी निर्देश दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी, जेलर आदित्य सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago