पत्रकार हत्या व उनके ऊपर हो रहे हमले के विरोध में पत्रकार संगठनों का प्रदर्शन दिया पत्रक

भाटपार रानी/ देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया जिले में भाटपार रानी तहसील पर पत्रकार संगठनों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन उपजिला अधिकारी भाटपार रानी की अनुपस्थित में नायब तहसीलदार भाटपार रानी सुसील तिवारी को सौंपा एवं कार्यवाही की मांग किया। उपरोक्त ज्ञापन में सभी ने पत्रकार साथी के हो की उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सबर हद बाजार निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर रोष प्रकट कर हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के मांग के साथ ही मृतक के परिजनों को शासन स्तर से 50 लाख रुपया अहेतुक सहायता के साथ ही एक सरकारी नौकरी उनके परिजनों को दिए जाने की मांग किया हैं। वहीं इसी के साथ प्रतापगढ़ में अपने एक और पत्रकार साथी बसंत श्रीवास्तव की गोली मारकर घायल किए जाने की निंदा करते हुए हमलावरों के यथा शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी किया है। पत्रकारों के साथ अब तक उन पर हुए इस तरह की जघन्य घटनाओं को रोकने की भी मांग सरकार से की गई है, वहीं पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग किया है। उक्त ज्ञापन देने वालों में मौजूद रहे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्व्व समिती के दिलावर सिंह,नेशनल प्रेस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विपुल तिवारी,मोहित शुक्ला दैनिक जागरण,प्रमोद गुप्ता ब्यूरो रोजाना टाइम्स,गोल्डन बाबा,रामनाथ विद्रोही,राघवेंद्र कुमार मिस्र सुदर्शन न्यूज़,अनिरुद्ध गुप्ता अमर उजाला,जवाहर लाल गुप्ता,फूल मोहमद,रियाज अहमद प्रभात न्यूज,सिधेशर तिवारी,कामेश वर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

9 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

15 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

31 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

33 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

43 minutes ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

48 minutes ago