भवन निर्माण कार्य कराने के दौरान हुआ विवाद एक व्यक्ति घायल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर थाना क्षेत्र ग्राम सोनबरसा निवासी भीम यादव पुत्र विजय यादव इनके घर भवन का निर्माण कार्य हो रहा है ।भीम यादव मजदूरों के लिए नाश्ता लेने बाजार गए थे और नाश्ता लेकर बाजार से वापस आ रहे थे की इनके अनुसार पहले से ही सोनबरसा घात लगा कर बैठे इनके गांव के ही करन यादव पुत्र रुदल यादव ,प्रताप प्रसाद पुत्र ओम प्रकाश आए और भीम यादव पर हमला बोल दिया जिसमे भीम यादव के सर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है । इन के बीच में पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है । इस संदर्भ में भीम यादव के द्वारा सलेमपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है ।इस संदर्भ में सलेमपुर कोतवाली प्रभारी से पूछने पर उन्होंने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है जांच कराई जा रही है उचित कार्यवाही की जाएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 minutes ago

कृषि निर्यात को पंख देने की तैयारी, जिले के 100 किसानों को मिला वैश्विक बाजार का मंत्र

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कृषि और उद्यानिकी उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने…

6 minutes ago

12 गांवों को मिलेगा हर घर नल से जल, 21.43 करोड़ के डीपीआर को मिली मंजूरी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड बघौली के पहले से छूटे…

12 minutes ago

लोक अदालत न्याय का उत्सव, सुलह से खत्म करें वर्षों पुराने विवाद : जिला जज रणधीर सिंह

लोक अदालत गरीब और असहाय लोगों के लिए न्याय का मजबूत माध्यम संतकबीरनगर (राष्ट्र की…

12 minutes ago

दर्द से राहत के लिए दवा ही नहीं, सही व्यायाम और फिजियोथेरेपी भी जरूरी

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञों ने मरीजों को दिए परामर्श महराजगंज (राष्ट्र…

24 minutes ago

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago