पत्रकार संघ जिलाधिकारी की कार्यवाई से संतुष्ट नहीं

गालीबाज तहसीलदार की बर्खास्तगी की मांग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पत्रकार समन्वय समिति ने जिलाधिकारी, गोरखपुर द्वारा गालीबाज सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह के विरुद्ध की गई ऑफिस अटैच की कार्यवाई पर असंतोष व्यक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने तहसीलदार को बर्खास्त करने और उनकी सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि करने की मांग की है। ज्ञात हो कि पत्रकार पवन कुमार गुप्ता ने सदर तहसीलदार के कार्यालय की अनियमितता को अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित किया था। जिससे तहसीलदार ने उन्हें फोन कर भद्दी गालियां दीं। इसको लेकर पत्रकारों और अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला और तहसीलदार का ऑडियो सुनाया। जिस पर जिलाधिकारी ने आरोपी तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया। लेकिन संगठन इस कार्यवाई को नकाफी मानते हुए आरोपी के निलंबन की मांग की है।
संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ला, मण्डल प्रभारी कृष्णचन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा व सदर तहसील अध्यक्ष बबलू कुमार ने भी आरोपी तहसीलदार के निलंबन की मांग की है। इस प्रकरण को लेकर अलग-अलग जिलों के पत्रकारों के विभिन्न संगठनों द्वारा ज्ञापन, धरना और प्रदर्शन लगातार जारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह गिरे पेड़

80 साल पुराना पाकड़ का पेड़ मकान पर गिरा, तीन लोग घायल; एक महिला अस्पताल…

23 minutes ago

जिंदगी बचाने के लिए चाहिए 50 लाख: करंट हादसे में पिता और दो बेटियों के इलाज की जंग जारी

बहराइच के गदामार गांव में दर्दनाक हादसा, देवदूत वानर सेना मदद को आगे आई; 6.30…

32 minutes ago

प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ…

46 minutes ago

तेज हवा और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

केला, धान और गन्ने की खड़ी फसलें गिरीं, खपरैल मकान व टिन शेड क्षतिग्रस्त बहराइच…

51 minutes ago

चक्रवाती असर से चरमराई बिजली व्यवस्था, बारिश में भी मोर्चे पर डटे बिजली कर्मी

48 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर, कई इलाकों में 24 घंटे से…

1 hour ago

दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, खेत में बक्से का ताला तोड़ ले गए सामान

खड़खोड़ी गांव में रात करीब तीन बजे वारदात, घर में सोते रहे परिवार के लोग;…

2 hours ago