बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया घूस स्थित मां हिरमती भवानी माता मंदिर परिसर में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आठवें दिन कथावाचक उपेंद्र मिश्र कथा का रसपान कराते हुए कहा कि श्रवण कुमार अपने माता-पिता से अतुलनीय प्रेम करने वाले पुत्र थे।इनके माता-पिता नेत्रहीन थे इसलिए वो उनकी अत्यंत श्रद्धापूर्वक सेवा करते थे।श्रवण की मां ने उन्हें बहुत कष्ट उठाकर पाला था।श्रवण अपने माता-पिता के कामों में बहुत मदद करते हुए घर का सारा काम जैसे नदी से पानी भरकर लाना,जंगल से लकड़ियां लाना,चूल्हा जलाकर खाना बनाना आदि,श्रवण कुमार ही करते थे।जिनके माता-पिता के श्राप के कारण राजा पुत्र वियोग में राजा दशरथ की मृत्यु हुई थी।श्रोताओं ने कथा सुनकर भाव-विभोर होकर, भक्तिमय माहौल में आनंदित हुए।इस दौरान अध्यक्ष गुलाब सिंह,ग्रामप्रधान अजीत सिंह, अजय सिंह,भोला सिंह,मोनू सिंह,धर्मेन्द्र शर्मा, सुनील सिंह,राजेंद्र सिंह,हरेंद्र सिंह,भीम यादव, केशव सिंह,दिनेश सिंह,मोहन भारती,मुकेश सिंह,मोनू सिंह,चंद्रभान सिंह,संजय सिंह,जेपी शर्मा,कमलेश राव,रामजी यादव,मोहन भारती आदि मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…
शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…
इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…
कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…
आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…